बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहाँ चलती बाइक से महिला और उसकी 6 महीने की बच्ची सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया।
घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुआं बोड़सरा का रहने वाला अशोक यादव पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव को ससुराल से लेकर घर लौट रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे मां-बेटी गिर गईं और पीछे से आ रहे हाईवा ने दोनों को कुचल दिया। पहिए की चपेट में आने से पत्नी शिवरात्रि यादव का भेजा बाहर निकल गया। सड़क पर खून ही खून फैल गया। जानकारी मुताबिक शिवरात्रि यादव बेटी कनिका के साथ मायके गई थी। शाम को पति अशोक उन्हें अपनी बाइकपर बिठाकर लौट रहा था जब वो जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे तो जर्जर सड़क पर बाइक अनियंत्रित हो गई। ऐसे में शिवरात्रि और उसकी गोद में बैठी बेटी कनिका सड़क पर गिर गईं। इस दौरान दोनों पीछे से आ रहे हाइवा के पहिए की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की बड़ी संख्या भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच पति, अपनी पत्नी और बच्ची को सीने से लिपट कर चीख-चीखकर रोता रहा।
मस्तूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बता दे की जयरामनगर रोड की हालत बहुत दिनों से काफी खराब है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने कई बार खराब सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। लेकिन ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि इस रोड पर दिन और रात भारी वाहनों की आवाजाही चलती है, जिसके चलते सड़क की हालत और बदतर होती जा रही है।

