Tuesday, February 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी भंग.

छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी भंग.

कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी भंग..

कवर्धा । छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है । इस आशा का निर्णय कवर्धा में संपन्न संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में वहां मौजूद सदस्यों के अनुरोध पर लिया गया ।
गौर तलब है कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के कुल 23 सदस्यों में से कोरम के लिए आवश्यक 12 सदस्य उपस्थित थे ।

बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बी डी निजामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, इजहार अहमद और अविनाश ठाकुर , प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं श्याम भोजवानी , कोषाध्यक्ष आसिफ इकबाल , प्रदेश सलाहकार इंदर कोटवानी , प्रदेश संगठन सचिव विजय तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अफजल रिजवी , निशा मसीह और पूर्णिमा शुक्ला मौजूद थे , जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह पप्पू और प्रदेश सचिव के शशिधरण जो कि बिस्तर पर हैं के अलावा प्रदेश सलाहकार विजय लांडगे, प्रदेश उपाध्यक्ष टी सूर्या राव और प्रदेश सलाहकार अजय तिवारी ने भी मोबाइल पर कार्यकारिणी भंग करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की ।
महत्वपूर्ण बात ये है कि संगठन से निष्कासित कुछ लोग संघ के कुछ पदाधिकारियों को बहका कर संगठन के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर रहे थे और असंवैधानिक बैठकें ले रहे थे , जिसकी वजह से संगठन की छवि खराब हो रही थी।
कवर्धा की बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया था ताकि सभी विवादित मुद्दों पर साथ बैठकर हल करने का प्रयास हो सके और संगठन को सुचारू रूप से चलाने की नीति तय हो सके। संगठन की कमियों को दूर करने यह भी निर्णय लिया गया कि तदर्थ समिति के निर्देश पर सभी पूर्व पदाधिकारी आपसी सहयोग देकर कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे ।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक स्वर से रतनपुर में संपन्न असंवैधानिक बैठक की निंदा करते हुए उसमें शामिल होने वाले प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष और अन्य पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग रखी । जिसके लिए प्रस्ताव पारित हुआ कि एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाए जो कि आगामी चुनाव तक संगठन का संचालन करेगी और सभी तरह के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेगी । तदर्थ समिति में सर्वसम्मति से मनोज गोस्वामी , इंदर कोटवानी , अविनाश ठाकुर , इजहार अहमद और अनिल अग्रवाल के नाम शामिल किए गए । रतनपुर की बैठक में अंबिकापुर जिला अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति भी सम्मिलित हुए थे , इसलिए उन्हें उनके पद से तत्काल निलंबित करने और उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्णय भी लिया गया। उनकी निलंबन अवधि तक अंबिकापुर में एक नया कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी सरगुजा के संभागीय अध्यक्ष और तदर्थ कमेटी के ऊपर छोड़ी गई।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में प्रदेश के सभी संभाग एवं जिला स्तरीय कमेटियां कार्य करती रहेंगी । कार्य समिति की बैठक में जल्द ही सामान्य सभा बुलाने का निर्णय भी लिया गया ।

बैठक में संगठन के प्रदेश स्तरीय चुनाव कराने का भी सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ , जिसकी तारीख और स्थान का फैसला जल्द ही तदर्थ कमेटी के सदस्य लेंगे । निर्वाचन अधिकारी के लिए सर्वसम्मति से रवि वाटाने का नाम तय किया गया । जो कि तदर्थ कमेटी से तालमेल बनाते हुए चुनावी कार्यक्रम निर्धारित करेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments