Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें कैंसिल:बंगाल-बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात-राजस्थान के यात्री...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें कैंसिल:बंगाल-बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात-राजस्थान के यात्री होंगे परेशान

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये गाड़ियां 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी। वहीं, 6 गाड़ियों को रूट बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है।16 दिन तक ट्रेन कैंसिल रहने की वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के लिए कोई ऑप्शनल व्यवस्था नहीं की गई है।

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये गाड़ियां 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी। वहीं, 6 गाड़ियों को रूट बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है।

16 दिन तक ट्रेन कैंसिल रहने की वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के लिए कोई ऑप्शनल व्यवस्था नहीं की गई है।

बिलासपुर से झारसुगड़ा तक 206 KM चौथी लाइन बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण चल रहा है, जिसमें अब तक 150 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में होगा चौथी लाइन का काम

रेलवे की इस योजना के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को अब चौथी रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। यह काम 31 अगस्त से 15 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। रेल प्रशासन का कहना है कि यह काम इस तरह से किया जाएगा, जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

इस प्रोजेक्ट के दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोका जाएगा, लेकिन जैसे ही यह काम पूरा होगा, ट्रेनें समय पर चलने लगेंगी और उनकी रफ्तार भी बढ़ेगी। रेलवे ने बताया कि यह एक जरूरी विकास कार्य है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

– 30 अगस्त को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

– 1 सितंबर को पुणे से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

– 29 अगस्त और 1 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

– 31 अगस्त और 2 सितंबर को मुंबई से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

– 30 अगस्त और 1 सितंबर को कुर्ला से चलने वाली ट्रेन संख्या 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

– 1 और 3 सितंबर को शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

– 31 अगस्त से 15 सितंबर तक गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा-पैसेंजर बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

– 30 अगस्त, 1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10, 11 और 13 सितंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी, इसलिए यह ट्रेन बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

– 1, 3, 4, 5, 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 सितंबर को रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ की जगह से बिलासपुर से ही निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी, इसलिए यह ट्रेन बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

– 31 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 14 और 15 सितंबर को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी, इसलिए यह ट्रेन बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

– 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15 और 16 सितंबर को रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ की जगह से बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी, इसलिए यह ट्रेन बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments