देश विदेश

नशे में विवाद करने पर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, दोनों ने तीसरी बार की है शादी

दिल्ली- दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंची. गंभीर रूप से घायल पति का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके में बीती रात हुई. पुलिस को कॉल पर सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पर चाकू से हमला कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था, जहां हालत

बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय पीड़ित और उसकी 38 वर्षीय पत्नी दोनों की यह तीसरी शादी थी. पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया है कि वह बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है. वह 4-5 महीने पहले ही पत्नी के साथ दिल्ली आया था. विष्णु यहां शक्तिनगर के एक पीजी में हेल्पर के रूप में काम करता है.

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात पति शराब के नशे में था. किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया. झगड़े के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई. इसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई. इसके बाद पति सो गया. कुछ देर बाद पत्नी वापस आई और चाकू से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी पत्नी मौके से फरारहो गई.

पुलिस के अनुसार, घायल का ऑपरेशन हो चुका है और उसकी हालत स्थिर है. मेडिकल लीगल केस (MLC) के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच-पड़ताल जारी है. फरार महिला की तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button