Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, हत्यारे फरार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, हत्यारे फरार

जशपुर–छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला सरपंच की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काटकर बेरहामी से हत्या कर दी है.. दिनदहाड़े हुई इस हत्याकी वारदात  के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, हत्यारो ने सरपंच पर तब हमला किया जब आंगन की बाड़ी में बने बाथरूम में वह नहा रही थी।वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए हैं।

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की महिला सरपंच की हत्या कर दी गई है।  - Dainik Bhaskar

दरअसल सरपंच प्रभावती सिदार  दोपहर करीब 12:00 बजे अपने घर की बाड़ी के पास बने बाथरूम में नहा रही थी,, इस दौरान कोई भी सदस्य घर कमें मौजूद नहीं थे घर में सुनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात हमलावर हथियार लेकर अंदर घुस गए और प्रभावती पर लगातार धारदार हथियारों से वार करउसकी  हत्या कर फरार हो गए। मृतक  की बेटी मनीषा सिद्धार्थ ने बताया कि जब वह अपने घर पहुंची तो देखा तो मम्मी उल्टी पड़ी हुई थी,और खून फैला हुआ था  हम मम्मी को तुरंत कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,, मनीषा ने बताया कि प्रभावती के शरीर के कई हिस्सों पर कते हुए गहरे के निशान थे।

बताया जा रहा है कि प्रभावती सिदार के पति उत्तम सिदार पहले सरपंच के साथ सरपंच संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में प्रभावती ने चुनाव जीतकर सरपंच का पद संभाला था ,,ऐसे में यह हत्या चुनावी रंजीश से जुड़ी मानी जा रही है

जबकि मृतक्का की बहन सुनीता सिद्धार्थ का कहना है कि प्रभावती का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था इसलिए यह हत्या किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकती है वही हत्या के बाद ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है अपराधियों को जल्द पकड़ने और कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

जशपुर एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है मौके पर FSL के अधिकारी. डाग स्क्वायड और साइबर टीम जांच के साथ आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा हत्या को लेकर पुलिस कई अन्य पहलुओं की जांच कर रही है पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे और क्यों मरे हैं पुलिस का मानना है कि हमलावरों को प्रभाववती के बारे में सब कुछ जानकारी थी क्योंकि उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments