रंग-पिचकारी की थोक बाजार में ग्राहकों की भीड़…
छतरी खुलते ही होगी रंगो की बौछार ..बंदूक वाली पिचकारी का ट्रिगर दबाने पर रंग निकलने के साथ सुनाई देंगे होली के फिल्मी गाने
इस बार होली में बच्चे और युवा छतरी लेकर घूमते नजर आएंगे, छतरी धूप या बारिश से बचने के लिए नहीं.बल्कि दोस्तों को रंग मैं रंगने के लिए होगी, मजेदार बात तो यह है कि यह छतरी खुलने पर दूसरों पर तोफव्वारे की तरह रंग बरसेगी, लेकिन जब सामने वाला अपनी पिचकारी से छतरी वाले दोस्त को रंग लगाने पिचकारी को दबाएगा तो छतरी रंग को रोक लेगी। इसके अलावा, अलग-अलग होली के गानों के साथ रंग उड़ेंनने वाली गन, सिलेंडर वाली गुलाल पिचकारी, पुष्पा वाली कुल्हाड़ी,त्रिशूल पिचकारी.और डिस्को लाईट पिचकारी जैसी कई नई वैराटियों में पिचकारी देखने को मिलेगी।
होली में अभी 15 दिन बचे हुए हैं। लेकिन थोक बाजार में होली के सामानों की लेवाली अब अतिम चरणों में है व्यापारियो के मुताबिक इस बार थोक बाजार अच्छा चल रहा है.चिल्लर विक्रेताओं ने पिचकारी रंग गुलाल मुखोटो की खरीदारी लगभग पूरी कर ली है। कुछ दुकानदार अभी भी खरीदारी करने में लगे हुए हैं । ऐसे इस बार दुकानदार उत्साहित दिख रहे हैं। जीएसटी में स्लेब घटाए जाने से रंग-गुलाल और पिचकारियों के कीमत में 10 से 15% की कमी आई है। ऐसे होली बाजार में पिचकारियों की बहुत सारी नई वैराइटियां आई है। जो बच्चों और युवाओं को आकर्षित करेगी।
ऐसे होली पर हर साल कुछ न कुछ खास प्रकार की नई पिचकारियां एवं रंग बाजार में आते हैं। इस बार होली पर छतरी वाली पिचकारी की होली में सबसे अधिक मांग रहेगी। इस छतरी से निकलने वाली रंगो के फव्वारे लोगो को रंगो से नहलाकर रंगीन कर देगी। ये छतरी सामने वाले को तो अपने रंग के रंग में लाल कर देगी लेकिन जब आप छतरी से रंग बौछार करने वाले पर रंग डालेंगे तो छतरी उसे रंग लगने से बचा लेगी। इस टू इन वन छतरी की कीमत बाजार में 500 है।
इसी तरह बच्चों के लिए फोर्स गन बाजार में आई है। दोनाली बंदूक की तरह दिखने वाली इस पिचकारी पर टेलिस्कोप लगा हुआ है। इसकी खास बात ये है कि इसका ट्रिगर दबाने पर दोनाली से रंग की दो धार तो निकलेंगी ही साथ ही होली के फिल्मी गाने भी सुनाई देंगे। इसमें होली के 3 गाने रंग बरसे, अंग से अंग लगाना एवं आज न छोड़ेंगे रंगों की धार के साथ सुनाई देंगे।छोटे बच्चों को मोटू पतलू और एयर गन की पिचकारियां खूब भाएगी । इसके अलावा, सिलेंडर वाली गुलाल पिचकारी, पुष्पा वाली कुल्हाड़ी,त्रिशूल पिचकारी.और डिस्को लाईट पिचकारी जैसी कई नई वैराटियों में पिचकारी देखने को मिलेगी।इनकी कीमत 200 से 400 रूपए तक है .हलाकि बाजार में 25से 40 रुपयों में भी गन वाली पिचकारी मिल जाएगी लेकिन फैंसी वैरायटी में 100 से 800 रूपए कीमत तक पिचकारी बिक रही है ।जबकि मोदी वाली छोटी पिचकारी 150 रुपये में और बड़ी पिचकारी 220 रुपये में मिल रही है। बेलन पिचकारी 140 रुपये, त्रिशूल पिचकारी 200 रुपये और कुल्हाड़ी वाली पिचकारी 150 रुपये में बिक रही है। इस साल बच्चों में मोदी-योगी मुखौटेज्यादा लोकप्रिय है।
अनार व बम फटते ही उड़ेगा रंग-गुलाल
रंग विक्रेता विक्की पंजवानी ने बताया कि इस बार रंग-गुलाल वाले अनार एवं बम खास हैं जिन्हें चलाने पर रोशनी की जगह रंग-गुलाल उड़ेगा। इसके अलावा होली खेलने के लिए रंगों से होली के स्लोगन लिखी सफेद टीशर्ट, राजस्थानी पगड़ी, बच्चों के वाइल्ड लाइफ एनीमल एवं एनीमल एवं हॉरर फेस मास्क, हैप्पी होली लिखे कैप, डिफरेंट वैरायटी के स्नो स्प्रे, मलिंगा बाल, हर्बल कलर एवं गुलाल बाजार में आए हुए हैं।
पिचकारी विक्रेता रवि मोटवानी ने बताया कि लोग सिर्फ हर्बल रंगों की डिमांड कर रहे हैं। केमिकल रंगों के खरीदार बहुत ही कम हैं। इस बार गुलाल वाली पिचकारियां की डिमांड खूब हो रही है। जिनमें गुलाल भरकर उड़ाया जा सकेगा। बाजार में चाइना की पिचकारियां पूरी तरह से गायब हैं एवं मेक इन इंडिया के तहत देश में बनी पिचकारियां ही बाजार में बिकने आई हैं

