तिल्दा नेवरा ;सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित कभी नहीं होता है। सत्य की जीत हमेशा होती है, चाहे वह महाभारत का इतिहास हो या फिर रामायण का। उक्त बात कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण अध्य राजेन्द्र पप्पु बंजारे ने शुक्रवार को हाई कोर्ट से चैतन्य बघेल को मिली जमानत पर अपनी प्रतिक्रया व्यक्त करते कही,
बंजारे ने कहा कि चैतन्य बघेल को भले हि अभी जमानत मिली है .लेकिन मुझे विश्वास है कि अदालत से वे बाईज्ज्त बरी होंगे.. उन्होंने कहा कि भाजपा की कटपुतली बन चुकी ईडी ने जिस प्रकार का झूठा आरोप लगाकर चैतन्य को गिरफ्तार किया था ,इस समय यह तय हो गया था कि उसे झूठे आरोप में फसाया जा रहा है। ताकि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदनाम किया जा सके।
पप्पू बंजारे ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है चैतन्य बघेल को मिली जमानत के बाद यह बात सिद्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल में ब कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी जेल से बाहर आएंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी एसीबी से डरने वाली नहीं है ..जहा गलत होगा उसका खुलकर विरोध करेगी,

