Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

30 जनवरी को सुकमा जिले के टेकल गुड़ेेम में नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शुक्रवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा  रायपुर के मोवा स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचे। इस दौरानश्री वर्मा ने घायल जवानों का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने जवानों के द्वारा अपनी जान का परवाह न करते हुए माओवादी आतंक का मुकाबला करने के लिए उनकी सराहना की।
ज्ञातव्य है कि 30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलें का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान शहीद हो गए थे। जिसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक श्री देवेन सी. और आरक्षक पवन कुमार तथा 150 वीं बटालियन के आरक्षक श्री लम्बाधर सिंघा शहीद को गए थे। इस घटना में 16 जवान घायल हो गए थे जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर के निजी चिकित्सालय में बेहतर उपचार के लिए लाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments