Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़खाटू श्याम के दर्शन के बाद मातम, पिकअप और कंटेनर की भीषण...

खाटू श्याम के दर्शन के बाद मातम, पिकअप और कंटेनर की भीषण टक्कर, 12 लोग की दर्दनाक मौत

दौसा-राजस्थान के दौसा में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, सभी लोग श्रद्धालु हैं और खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। दर्शन करके लौटने के दौरान श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई साथ ही, 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है. घायलों में से 9 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि, मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल है।

जानकारी के अनुसार घटना में 15से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं जिनमें से 8 लोगों को अब तक जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ले जाया जा चुका है। इनमें से 4 से 5 लोगों को आईसीयू में एडमिट किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ओर एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है। पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद हुई इस दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

दौसा एसपी सागर राना ने सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यह भीषण सड़क हादसा रात में करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा के हैं। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है वे खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि, अब तक 12 लोगों की मृत्यु कंफर्म की गई है। वहीं 9 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। इसके अलावा 4 मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। कलेक्टर देवेंद्र कुमार कहा कि, एक पैसेंजर ट्रक में ये सारे यात्री आ रहे थे और एक ट्रेलर से इनकी टक्कर हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments