तिल्दा नेवरा -शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। क्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में गभीर रूप से घायल हुए युवक को तिल्दा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया था |प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया,और रायपुर ले जाने के लिए बीएमओ के द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन 3 घंटे के बाद भी एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंची ,इस बीच युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई|मौत कि खबर के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल के डॉकटरो के प्रति रोष व्यक्त करते रहे…बाद में समझाइश देकर उन्हें वापस भेजा गया. उधर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर क्रेन को जप्त कर लिया है…

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजे शिव देवार सड़क किनारे से अपने घर जा रहा था.. तभी एक लापरवाह क्रेन चालक ने क्रेन को रिवर्स करते हुए उसे चपेट में ले लिया जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा..| इसी बीच लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घायल शिव देवार की हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया..

बीएमओ श्रीमती पैकरा ने तत्काल 108 को सूचना देकर घायल व्यक्ति को रायपुर ले जाने के लिए अस्पताल बुलाया.. एंबुलेंस के आने के इंतजार में घायल दर्द से कहाराता तड़पता रहा.. लेकिन 3 घंटे गुजर जाने के बाद भी एंबुलेंस उसे लेने के लिए अस्पताल नहीं पहुंची और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.. उधर मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों के साथ देवार मोहल्ले के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर डॉक्टरों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते रहे… कुछ ही देर में मौके पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए बाद में समझाइश देकर सभी को वापस भेजा गया..।
पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर क्रेन को जप्त कर लिया है ..

