Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़कौन हैं आईजी रामगोपाल गर्ग जिनकी पहल पर बना सशक्त ऐप, चोरी...

कौन हैं आईजी रामगोपाल गर्ग जिनकी पहल पर बना सशक्त ऐप, चोरी के वाहनों को मिनटों में होगी पहचान

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में ‘सशक्त ऐप’ का शुभारंभ किया। इस ऐप को आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिस जवान इस ऐप का उपयोग कर चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे।

यह ऐप पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी हुए वाहनों की पहचान को सरल और तेज बनाएगा। जिससे बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। ‘सशक्त ऐप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है और इसे प्ले स्टोर पर ‘सशक्त ऐप’ नाम से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से ‘त्रिनयन ऐप’ भी विकसित किया गया था, जिसमें सीसीटीवी कैमरों का डेटा बेस उपलब्ध कराया गया था।

‘सशक्त ऐप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर यह जांचने की सुविधा देगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। ऐप में डेटा की एंट्री करते ही वाहन की पूरी डिटेल्स आ जाएगी। ऐसे में पुलिस को चोरी के वाहनों को बरामद करने में आसनी होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप का सबसे ज्यादा फायदा चेकिंग के दौरान होगा।

रामगोपाल गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस हैं। वे मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक की थी। उनका जन्म 2 मई, 1980 को हुआ था। उनके पिता की पंजाब में छोटी सी कपड़े की दुकान थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। प्राइवेट नौकरी छोड़कर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। दो बार असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में उन्हें 152 वा रैंक प्राप्त हुआ। और वे आईपीएस के लिए चुने गए। उन्हें छत्तीसगढ कैडर अलॉट हुआ था।

बठिंडा में रहती हैं पत्नी

गर्ग 2008 में राजनांदगांव जिले में प्रशिक्षु आईपीएस थे। वह गरियाबंद जिले में पहली बार एसपी बनकर गए थे। इसके बाद बालोद जिले के एसपी रहे। 2015 में आईपीएस गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में एसपी के पद पर चले गए। इस दौरान वह दिल्ली व चंडीगढ़ में पदस्थ रहे। उन्होंने कई आर्थिक अपराध व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सीबीआई को सौंपी गये केसों की जांच की। रामगोपाल गर्ग ने डॉक्टर तरल गर्ग से शादी की है। डॉक्टर तरल गर्ग एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वे बठिंडा में रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments