तिल्दा नेवरा
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के निर्देश पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा के विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. एम.एल. वर्मा के मार्गदर्शन में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में विभिन्न व्याख्यान तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रथम दिन का कार्यक्रम डॉ.समीर ठाकर प्राचार्य,शास.नवीन महाविद्यालय,भिभोरीएवं डॉ.आर.एस.सिंह प्राचार्य, डॉ मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल,भिलाई की विशेष उपस्थिति में हुआ।इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. एम.एल. वर्मा (प्राचार्य), संयोजक डॉ.संध्या लांजेवार, सह-संयोजक श्रीमती संगीता बंजारे तथा समन्वयक डॉ. आशीष कुमार आसटकर मौजूद रहे थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर्ची मिश्रा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार आसटकर के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर सी वी रमन की खोज एवं उनकी उपलब्धियों की व्याख्या की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एल वर्मा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम “वूमेन इन साइंस: कैटालाइजिंग विकसित भारत” की व्याख्या करते विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि डॉ. समीर ठाकर द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संबंध में व्याख्यान दिया गया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्रियाविधि, उपयोग एवं बारीकियों को बहुत ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया. विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.एस.सिंह प्राचार्य द्वारा रमन प्रभाव तथा वैज्ञानिक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया.
कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ ऋचा मेहता, सहायक प्राध्यापक, शासकीय डी.बी. कन्या महाविद्यालय, रायपुर के द्वारा बायोलॉजिकल क्लॉक को हमारे दैनिक जीवन से जोड़ते हुए उनके अनुप्रयोगों एवं महत्व के बारे में बताया। तत्पश्चात पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सेंटर फॉर बेसिक साइंस से सहायक प्राध्यापक डॉ वीनू जोशी के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, क्विज, रंगोली एवं चित्रकला का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ तिल्दा नेवरा के आस पास के विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में कुल सात विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें कोहका महाविद्यालय की छात्रा मानसी वर्मा को प्रथम पुरस्कार मिला ।चंद्रकला दुव्तीय और जीशा वर्मा तीसरा पुरस्कार प्राप्तकिया । चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें फाल्गुनी चंद्रवंशी को प्रथम , जीशा वर्मा को द्वितीयऔर नेहा वर्मा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया .विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रीतम कुमार वर्मा, हेमंत कुमार सेन एवं आकाश को प्रथम, रविंद्र एव्ं दीपेंद्र को द्वितीय तथा वंशिका बंजारे को तृतीय पुरस्कार प्राप्त मिला ।
क्विज प्रतियोगिता में अंशिका अग्रवाल, आंचल वर्मा, लक्ष्मी वर्मा एवं शमा मिर्जा की टीम को प्रथम , प्रीतम कुमार वर्मा, हेमंत कुमार सेन, आकाश एवं जीशा वर्मा की टीम को द्वितीय तथा शिवम यदु, रोशन वर्मा, हर्ष वर्मा एव्ं आकाश साहू की टीम को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। प्राचार्य डॉ. एम एल वर्मा द्वारा समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समस्त प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को क्रमशः 800/-, 600/- एवं 400/- रुपए पुरुस्कार राशि दी गई. प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजन समिति एवं महाविद्यालय के विज्ञान विभाग के समस्त स्टाफ को बधाई दी गई एवं भविष्य में भी इसी तरह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया.
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मुक्ति वर्मा के द्वारा सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम हेतु अनुदान उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त किया गया. साथ ही समस्त वक्ताओं, श्रोताओं और प्रतिभागियों का भी आभार व्यक्त किया गया.

