कोरिया -छत्तीसगढ़ के कोरिया में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास कटगोड़ी में बीती रात एक रहवासी छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक छात्र कक्षा 11 में अध्यनरत था। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ममार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंच गई, एसडीएम और तहसीलदार के सामने शव का पंचनामा किया गया .पुलिस मामले की जाच में जुट गई है ,,

