Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोटा में बाइक समेत नाले में गिरा युवक, मौत:पेट्रोल पंप से लौट...

कोटा में बाइक समेत नाले में गिरा युवक, मौत:पेट्रोल पंप से लौट रहा था घर

कोटा में तेज रफ्तार बाइक के नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक पेट्रोल पंप से काम के बाद घर लौट रहा था।

हादसा गुमानपुरा थाना क्षेत्र में नए बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात हुआ। रविवार को हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। उसे सिर में गंभीर चोटें आईं।

यह वह नाला है, जहां हादसा हुआ। नाले की दीवार टूटी है। यहीं से युवक बाइक समेत नाले में गिर गया।

गुमानपुरा थाने के ASI देवकीनंदन ने बताया- छावनी इलाके के रहने वाला सूरज वाल्मीकि (30) एक पेट्रोल पंप पर जॉब करता था। वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंंप से घर लौट रहा था। इस दौरान वह बाइक समेत नाले में गिर गया, जिससे गंभीर घायल हो गया।वहां से निकल रहे लोगों को सूरज ने अपने भाई अर्जुन (38) का मोबाइल नंबर बताया। लोगों की सूचना के बाद अर्जुन मौके पर पहुंचा। उसे नाले से बाहर निकाल महाराव भीम सिंह हॉस्पिटल (एमबीएस) पहुंचाया।सूरज ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

युवक के भाई अर्जुन ने बताया कि मौके से गुजर रहे लोगों ने मुझे फोन किया। मैं वहां पहुंचा और सूरज को नाले से निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।हादसे के बाद परिजन और वाल्मीकि समाज के लोगों ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।

अर्जुन ने कहा कि हर सड़क हादसे के पीछे सिर्फ तेज रफ्तार नहीं, कई बार प्रशासन की लापरवाही भी होती है। यदि नाले की दीवार टूटी नहीं होती तो भाई की जान नहीं जाती।जिस जगह हादसा हुआ, वह जगह उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर है। वहीं पेट्रोल पंप से हादसे की दूरी एक किलोमीटर है।सूरज के सबसे बड़े भाई की भी 10 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments