छत्तीसगढ़

दुर्ग में 3 ASI सहित 14 पुलिस कर्मी लाइन अटैच:SSP ने की कार्रवाई

दुर्ग

दुर्ग में सटोरियों को मदद करने और पैनल चलवाने के आरोप में एसएसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 पुलिस कर्मियों को एक साथ लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें  में  खलबली मच गई है। नमस्कार मैं हूं अंकिता दुबे

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिले में आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने 3 एएसआई, 2 प्रधान आरक्षक और 9 आरक्षकों सहित 14 लोगों को एक साथ लाइन अटैच कर दिया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने यह आदेश 17 मई को जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक उन्होंने एसीसीयू में पदस्थ एएसआई पूर्ण बहादुर, भिलाई नगर में पदस्थ एएसआई शमित मिश्रा और यातायात में पदस्थ एएसआई विनोद सिंह को लाइन अटैच किया है।

इसी तरह सुपेला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह और एसीसीयू में पदस्थ चंद्रशेखर बंजीर को लाइन अटैच किया है। आरक्षकों की बात करें तो उन्होंने एसीयू में पदस्थ सिपाही अनूप शर्मा, संतोष गुप्ता, पन्नेलाल, विक्रांत यदु, खुर्रम बक्श और शहबाज खान को लाइन अटैच किया है।j जबकि नेवई थाने में पदस्थ सिपाही शमीम खान, छावनी में पदस्थ अमित दुबे और बोरी थाने में पदस्थ सिपाही जुनैद सिद्दकी लाइन अटैच किया गया है।

 बता दें कि दुर्ग में एसीसीयू में पदस्थ कई अधिकारी और पुलिस कर्मियों पर महादेव सट्टा एप का पैनल चलवाने से लेकर उनकी मदद करने के आरोप है। यही कारण है कि कई लोगों के घर एसीबी, ईओडब्ल्यूडी, सीबीआई या ईडी के छापे भी पड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button