महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने लग्जरी कार से तीन किलो 126 ग्राम सोना जब्त किया है। तस्कर इस सोने को पश्चिम बंगाल से महासमुंद के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त सोने की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक लग्जरी कार महासमुंद की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में सोना रखा हुआ है। रेहटीखोल चेकपोस्ट पर सिंघोडा पुलिस की टीम ने होंडा सिटी कार को रोककर पूछताछ की।

