छत्तीसगढ़

बस्तर दौरे पर फिर से आ रहे हैं अमित शाह,, डेप्युटी सीएम ने दी जानकारी

अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे की तैयारी पूरी कर ली गई है।

रायपुर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क बार फिर से बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी खुद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने की है। अमित शाह का 15 दिनों के भीतर यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह 28 नंवबर को DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा- 13 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया है। विजय शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजन संपन्न हो चुका है। अब बस्तर में फाइनल मुकाबला होगा। इसमें अमित शाह शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचेंगे। शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। दो साल के कार्यकाल में राज्य सरकार के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अमित शाह के जगदलपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बस्तर ओलंपिक राज्य में क्षेत्रीय खेल और लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। नक्सलवाद से प्रभावित इस इलाके के युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने और मुख्यधारा में छोड़ने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है। 11 दिसंबर से जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें करीब साढ़े तीन हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। गृहमंत्री अमित शाह विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर दशहरे के मौके पर शामिल होने के लिए आए थे। यहां 75 दिन तक चलने वाले दशहरा समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने समाज के अलग-अलग लोगों से मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button