Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट,भिलाई में..आपसी विवाद में...

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट,भिलाई में..आपसी विवाद में युवक की हत्या

भिलाई/अंबिकापुर: देशभर में रंगों को त्योहार होली का पर्व शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस बार ​भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गई है और चौंक चौराहों पर पैनी नजर रख रही है। ताकि त्योहार में किसी तरह का अपराध न हो, लेकिन इसके बाद भी अपराध नहीं थमा है छत्तीसगढ़में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। जहां अलग अलग जगहों में दो लोगों की हत्या (CG  हो गई है। घटना के बाद अब इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने धारदार टांगी से मौत के घाट उतार दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।

बताया जा रहा है कि देर रात पिता और आरोपी बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बेटे ने टांगी से अपने पिता के सिर में कई बार वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

आपसी विवाद में युवक की हत्या

वहीं दूसरा मामला दुर्ग जिले के भिलाई  से सामने आया है, जहां शराब पीने के दौरान दो युवक के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने ही साथी को रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments