Sunday, February 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़कर्ज से परेशान इंजीनियर ने किया सुसाइड:चांपा में रेल्वे ट्रैक पर मिला...

कर्ज से परेशान इंजीनियर ने किया सुसाइड:चांपा में रेल्वे ट्रैक पर मिला शव

जांजगीर चांपा’-छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में कर्ज से परेशान एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी. नहरिया बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर आज उसका शव सिर धड़ से अलग दो टुकड़ों में पड़ा मिला ..उसके जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है उन्होंने और कुछ लोगों का नाम भी लिखा है। मृतक  शुभम राठौर कटघोरा PHE विभाग में संविदा पर कार्यरत था।

कर्ज से परेशान युवक ने दी जान

शुभम राठौर के बड़े भाई ने बताया कि होली मनाने वह जांजगीर आया था शनिवार रात एक बजे वो घर से घूमने निकला था। जिसके बाद घर वापस नहीं आया है। रविवार सुबह 8 बजे फोन करने पर पुलिस के माध्यम से आत्महत्या की जानकारी मिली।थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी के मुताबिक, मृतक के पेंट की जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है।इसमें कुछ लोगों के नाम भी लिखा हुआ है.. पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजेगी।

थाना प्रभारी द्विवेदी ने मामले की जाँच अलगअलग एंगल से की जा रही है, उन्होंने  लोगों से अपील की है कि आत्महत्या से समस्याएं हल नहीं होतीं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments