Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़एमबीबीएस के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, घटना को...

एमबीबीएस के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज में सनसनी,

कोरबा मेडिकल कॉलेज से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां 24 वर्षीय छात्र हिमांशु कश्यप, निवासी बिलासपुर ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक का बैकलॉग्स के कारण तनाव में था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हिमांशु कश्यप (24) है। वह बिलासपुर का रहने वाला था। वह अपने साथी पुष्प राज के साथ हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में रहता था। उसने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर लोहे के एंगल से लटक गया। परिजनों के आते तक कमरे को सील कर दिया गया है।

दरअसल, शनिवार को दोपहर 11 से 2 बजे तक फार्माकोलॉजी सब्जेक्ट का एग्जाम था। परीक्षा से पहले हिमांशु ने पास की दुकान से रस्सी खरीदी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। जब वह परीक्षा में नहीं पहुंचा, तब खोजबीन की गई।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर लोहे के एंगल से हिमांशु की लाश लटकी मिली। जिसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही परिजनों को सूचना किया गया।

फिलहाल, कमरे में सील कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, इस घटना के बाद हॉस्टल में रह रहे करीब 150 छात्रों के बीच शोक का माहौल है।इस मामले में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने बताया कि हिमांशु तीन पेपर दे चुका था और रविवार को चौथा पेपर था। वह एक साल से पढ़ाई में बैकलॉग कर रहा था। लेकिन परीक्षा में गैरहाजिर रहने के बाद ही उसकी खोजबीन की गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments