Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रायपुर से मुंबई होते हुए जाएगी अयोध्या

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रायपुर से मुंबई होते हुए जाएगी अयोध्या

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या फ्लाइट शुरू कर दी है। फिलहाल समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के 1000 से ज्यादा हवाई यात्रियों ने बुकिंग कराई है।

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों में से अधिकांश की बुकिंग 19 व 20 जनवरी को है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि इस समय रायपुर से दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स फुल चल रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री रायपुर से सुबह 9.20 बजे वाली मुंबई फ्लाइट में होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments