Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

छ.ग.के बीजापुर में BJP नेता की अगवा कर निर्मम हत्या:नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्‌टा में नक्सलियों ने बुधवार को एक और भाजपा नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को अगवा कर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी ।

पुलिस के बताए अनुसार , थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी JCB में आग लगा दी उसके बाद  कैलाश नाग (40) की हत्या कर दी।

नक्सलियों ने हत्या के बाद लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंककर  वहां से भाग गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर मार दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button