भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाना इलाके से एक सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, लेकिन यह मुलाकात उसकी जान पर भारी पड़ गई। घटना उसके ही पड़ोस में हुई, जहां युवती के भाई ने गुस्से में आकर युवक का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

