Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़आखिरकार 'जौहरी' ने हीरे की परख कर ही ली!

आखिरकार ‘जौहरी’ ने हीरे की परख कर ही ली!

— इंदर कोटवानी

भाजपा के प्रति सदैव समर्पित रहीं लक्ष्मी वर्मा को पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के एक छोटे से गांव, मुडपार की रहने वाली लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में रायपुर में निवास कर रही हैं। पिछले चार दशकों से भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय लक्ष्मी जी ने रायपुर की पार्षद बनने के साथ राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद वे निर्विरोध रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं।

वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और अपने से कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधायक व मंत्री बनते भी देखा, लेकिन वे एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी के प्रति वफादार बनी रहीं। आज भाजपा ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर यह कड़ा संदेश दिया है कि संगठन में हर छोटा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।

भाजपा ने एक सच्चे पारखी की तरह लक्ष्मी जी को ‘फर्श से अर्श’ तक पहुँचाया है। आशा है कि राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद छत्तीसगढ़ की यह बेटी जल्द ही केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी मातृभूमि की सेवा करने लौटेंगी।

लक्ष्मी वर्मा जी को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments