Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़अयोध्या को ननिहाल की भेंट, रामलला के लिए आज भेजा जाएगा 3000...

अयोध्या को ननिहाल की भेंट, रामलला के लिए आज भेजा जाएगा 3000 हजार क्विंटल चावल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दोपहर 12.15 बजे राजधानी रायपुर में वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या रामलला के लिए चावल अर्पण कार्यक्रम के शामिल होंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस विशाल भंडारे में भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से चावल पहुंचने वाला है।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments