Wednesday, February 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़अब गुंडो की खैर नहीं..तिल्दा पुलिस सटोरियो और गुंडो पर बड़ी कार्यवाही...

अब गुंडो की खैर नहीं..तिल्दा पुलिस सटोरियो और गुंडो पर बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में..

तिल्दा थाने में हाल ही में पदस्थ हुए नए टीआई मुकेश शर्मा  गुंडे बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में  लग गए है ..टी आई तिल्दा पुलिस के द्वारा बदमाशो पर की गई करवाई के पुराने रिकॉर्ड खंघालकर जानकारी जुटा रहे हैं कि शहर में ऐसे कितने बदमाश है जिनके खिलाफ मारपीट करने के चार से अधिक मामले दर्ज हैं |इसके अलावा उनके ऊपर कितने बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है .. ऐसे बदमाशों की लिस्ट तैयार करने के बाद पहले उनके नाम को हिस्ट्री शीटर बदमाशों की लिस्ट में शामिल किया  जाएगा उसके बाद 110 की कार्यवाही कर जिला बदर करने के लिए फाइल को संबंधित अधिकारी को पास भेजी जाएगी..

बताया जाता है कि यदि हिस्ट्री शीटरो कि नई लिस्ट तैयार की गई तो शहर के कुख्यात सटोरिए  नंदू लालवानी सहित उनके पुत्र का नाम पुलिस के द्वारा बनाई जा रही बदमाशोकि लिस्ट में प्रथम पंक्ति में होगा.. बताया जाता है कि दोनों के खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक मामले पुलिस थाने में दर्ज हैं..
टीआई ने कहा कि सट्टा जुआ सामाजिक बुराई अपराध की श्रेणी में आता है.. ऐसे कार्य करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है.. और शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.. उन्होंने कहा कि शहर में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.गुंडागर्दी कर शहर में माहौल खराब करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…

इसी कड़ी में टी.आई मुकेश शर्मा ने गणेश विसर्जन और नवदुर्गा उत्सव के दौरान शांति कायम रखने के लिए गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को थाने में बुलाकर गुंडागर्दी न करने की हिदायत दी जा चुकी है..बावजूद  इन बदमाशों को कहीं पर भी गुंडागर्दी करते पाया गया तो,या इनके विरुद्ध किसी प्रकार कि कोई शिकायत मिली तो  पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई कर ऐसे बद्महो को जेल भेजा जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments