
.वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी..

राज्यसभा सदस्य भाजपा नेत्री सरोज पाण्डे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजी और इस बात की शिकायत की कि उन्होंने अपनी बहन का उपहास किया है। बघेल ने भी उनकी भावना का आदर जताते हुए उनकी ंरक्षा का वचन दिया।
दरअसल ये सियासी संबंध तब बने जब कांग्रेस अध्यक्ष को बच्चा बताते हुए सरोज पाण्डे ने उन पर कटाक्ष किया। जवाब में बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बैज के तो बच्चे भी हैं जबकि सरोज खुद अब तक अविवाहित हैं। ऐसे में उन्हे बच्चा कैसे कह सकती हैं। ये जवाब सरोज को अखर गया और राखी का माहौल देखते हुए उन्होंने बघेल को राखी भेजकर अपनी शिकायत भी कर दी।
माता सीता की रक्षा
एक तिनके से

राखी।
राखी सावंत की बात नहीं कर रहा पवित्र त्यौहार राखी की बात कर रहा हूं। जिससे जुड़े हैं स्नेह और गरिमा के धागे। जिससे जुड़े हैं विश्वास और समर्पण के धागे। सदियो से मनाया जाने वाला त्यौहार राखी एक बहन का भाई के प्रति विश्वास और स्नेह दर्शाता है। इस वर्ष देश में ये पर्व दो दिन यानि 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। किसी ने कल मनाया तो कोई आज मना रहा है।
ये सर्वविदित अनुभव है कि अपने किसी भी रिश्ते से बढ़कर विश्वास महिला अपने भाई पर करती है। यहां तक कि पति से भी अधिक। किसी महिला को अपने लक्ष्य प्राप्ति और अपने जीवन की सुरक्षा के लिये जो सबसे बड़ा सहयोगी दिखता है वो भाई है ,माता सीता जब अशोक वाटिका में थीं तो रावण उन्हें धमकाने आया था। ऐसे में उन्होंने एक तिनके को उठाकर उसके और अपने बीच रख लिया।
अब ये कहा जा सकता है कि एक तिनके पर उन्होंने इतना भरोसा क्यों किया। तो इसका जवाब है कि तिनका उनका भाई था। तिनका भूमि से उत्पन्ना होता है उसे भूमज कहते हैं और माता सीता भी भूमि से पैदा हुई हैं उन्हें भूमिजा कहा जाता है ंइस तरह तिनका उनका भाई था जिस पर उन्हें विश्वास था।
अद्भुत है योगीजी और उनकी बहन का प्रेम
अद्भुत और तपस्वी है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी बहन का प्रेम। जिसमें संवेदनाएं तो हैं लेकिन स्वार्थ नहीं। सर्वविदित है कि योगी आदित्यनाथ की बहन एक मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान लगाती हैं और वहंा पर चाय-नाश्ता भी मिलता है। सारे विश्व मंे जो भी इस बात से अवगत होगा दांतों तले उंगलियां दबा लेगा कि इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन इतना छोटा काम कर अपना घर चलाती है। कई बार मीडिया में ये खबरें आईं।
एक बार तो योगीजी से जब उनकी बहन के बारे पूछा गया और उन्हें उनकी बहन का वीडियो दिखाया गया तो उनकी स्नेह से उनकी आंखें भर आईं।
सचमुच ताज्जुब की बात ह ैकई दशकों से देश के सांसद रहे योगीजी की बहन निस्संकोच इतना सादा जीवन जीती है वो भी बिना किसी शिकायत के। न कभी शिकायत की और न कभी कोई आस की। उन्होंने कभी भी अपने भाई पर बहन के लिये कुछ नाजायज करने का आरोप नहीं लगने दिया। धन्य है ये परिवार।
तारक मेहता में दिखाया
भाई का विलक्षण प्रेम

देश का शायद सबसे लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में प्रमुख किरदार जया बेन और उसके लगभग डिफाल्टर भाई सुंदर का स्नेह बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है। हर बार सुंदर अपने जीजा जेठालाल को चुना लगाता है और बार जयाबेन उसे अनदेखा करती है। यहां तक कि जेठालाल कभी सुंदर के खिलाफ कुछ कहता भी हैं तो जयाबेन को अच्छा नहीं लगता और अपने भुनभुनाने के अंदाज में वो विरोध भी प्रकट करती है।

एक बार जेठालाल सुंदर पर मोबाईल चोरी का अरोप लगाता है तो जयाबेन कहती है कि आरोप झूठा है और अगर आरोप सही निकला तो मैं अपने भाई सुंदर से नाता तोड़ लंूगी लेकिन अगर आरोप झूठा हुआ तो अपने पति जेठालाल से संबंध तोड़ लूंगी। ये बहुत बड़ी कसम थी।
जैसे ही भाई सुंदर को पता चलता है, वो अपनी बहन का घर टूटने से बचाने के लिये जानबूझकर अपने बैग मे मोबाईल रख देता है ताकि उसकी बहन का घर टूटने से बच जाए। चाहे वो खुद ही चोर क्यों न साबित हो जाए।
हालांकि ये एक कहानी है वास्तव में ऐसे उदाहरण विरले मिलते हैं आधुनिक कलयुग में तो इंसान पत्नी का ऐसा भक्त बना रहता है कि मां-बाप, बहन का रिश्ता उसके लिये कोई महत्व नहीं रखता।लेकिन राखी के इस पावन पर्व पर ऐसे भाईयों की कमी नहीं जो बहन के लिये अपना सबकुछ लुटाने को तैयार रहते हैं।