सट्टा से जुड़े लोगों के यहां ईडी का छापा,कई नामी गिरामी शामिल

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर।  देर रात ईडी की अलग अलग टीमों ने आठ लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। ये छापे महादेव आनलाइन सट्टे को लेकर मारे गए हैं। इनमें ट्रांसपोर्टर, महादेव एप के डायरेक्टर और अधिवक्ता के घर और दफ्तर शामिल हैं।महादेव आनलाइन सट्टे को लेकर ईडी महीनों पहले से जमीनी पड़ताल कर रही थी। उसके बाद ईडी ने ईसीआईआर भी दर्ज किया था। इस छापेमारी में ईडी की बड़ी टीम रायपुर से दुर्ग तक तैनात है। सुरक्षा में सीआरपीएफ को भी लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने दुर्ग में नेहरू नगर दुर्ग निवासी रोहित और नीरज उप्पल, फरीद नगर वैशाली नगर भिलाई में ट्रांसपोर्टर सद्दाम सिद्दीकी और सन्नी सतनाम के यहां जांच चल रही है। इनके अलावा दिलीप चंद्राकर, सतीश चंद्राकर गौरव चंद्राकर के वालफोर्ट सिटी रायपुर के साथ चंद्रभूषण वर्मा नामक एक अन्य व्यक्ति के यहां भी छानबीन और पूछताछ की जा रही हैं। इस छापेमारी में सबसे अहम अधिवक्ता पीयूष भाटिया के स्वर्णभूमि स्थित विला, अशोका रतन में राईस मिलर पेट्रोल पंप संचालक विजय दम्मानी के यहां भी ईडी की टीम मौजूद है। फिलहाल इन ठिकानों से किसी तरह की जब्ती या हिरासत, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई।

सूत्रों ने बताया कि ईडी इस जांच में आनलाइन सट्टे से होने वाली आय के डिस्ट्रीब्यूशन की कडिय़ाँ तलाश रही है। हाल के दिनों में पुलिस ने कई लोगो को पकड़ा है। इनकी गिरफ्तारी दिल्ली, ओडिशा, विशाखापट्टनम, नागपुर मुंबई और गोवा से की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *