विकासखंड स्तरीय स्काउट्स ;गाइड्स समीक्षा बैठक .नवीन पंजीकरण पर जोर दिया गया

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा – नेवरा।

भारत स्काउट्स गाइड्स विकासखंड तिल्दा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तिल्दा विकासखंड के समस्त शालाओं के संकुल प्राचार्य सहित प्रत्येक स्कूल से शिक्षक /शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई। इस बैठक में जिला स्काउट संगठन आयुक्त बी. डी. राउत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त शाहिना परवीन, कार्मल स्कूल के प्राचार्य सीबा मैम, विकासखंड सचिव जामवंत पटेल,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल. के. जाहिरे, भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, विकासखंड तिल्दा के स्काउट्स प्रभारी अभिमन्यु वर्मा, प्राचार्य संध्या वर्मा, प्रकाशचंद गिलहरे सहित सहित समस्त स्काउट्स,गाइड्स प्रभारी शिक्षक ,शिक्षिकाओं की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन दिवस के भीतर समस्त ऐसी शालाएं जिन्होंने कब,बुलबुल, स्काउट – गाइड रोवर-रेंजर का पंजीयन नहीं कराया हैं उन्हें तत्काल पंजीकरण करने कहा जाएगा;

कब-बुलबुल में 12-24 स्काउट्स गाइड्स में 12-32 और रोवर-रेंजर में 06/24 की संख्या में पंजीयन कराना सुनिश्चित किया गया ।प्राथमिक पूर्व माध्यमिक के विद्यार्थियों को  पंजीयन शुल्क देय नहीं होगा। विकासखंड स्तरीय बेसिक एवं अंशदान पंजीयन ओवाय एम एस रजिस्ट्रेशन के लिए इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसिक प्रशिक्षण 15 सितंबर 2023 के पहले तिल्दा विकासखंड में सम्पन्न करवाई जाएगी। बैठक में लिए गए निर्णय की पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए तिल्दा विकासखंड को स्काउट्स गाइड्स की गतिविधियों से ओतप्रोत करें।एवं बेसिक प्रशिक्षण जिन शिक्षकशिक्षिकाओं ने नहीं लिया है वे अनिवार्य रूप से इस प्रशिक्षण में भाग लेवें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *