युवक की चाकू गोदकर हत्या: वजह आरोपी की मुंहबोली बहन के साथ छिपकर दो महीने पहले की थी लव मैरिज

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या उसके ही एक पुराने दोस्त ने की है। इस हत्या की असल वजह आरोपी की मुंहबोली बहन के साथ दोस्त ने पहले अफेयर किया। फिर मौका देखकर उन्होंने छिपकर लव मैरिज कर ली। जिसके बाद से दोनों दोस्तों के में दुश्मनी हो गई थी। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज नंदा श्याम नगर तेलीबांधा में रहता था। वो समान खरीदने बेचने का धंधा करता था। वहीं पास में उसका दोस्त राजेन्द्र राजपूत भी रहता है। दोनों पुराने अच्छे दोस्त थे। इसी बीच नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्यार हो जाता है। दोनों ने अफेयर के बाद 2 महीने पहले ही शादी की थी। ये बात आरोपी राजेन्द्र को पंसद नही आई। तभी से दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर वो आपसी दुश्मनी में बदल गई।

दोनों को लगता था, एक दिन हत्या होगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आपसी दुश्मनी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। मृतक और आरोपी दोनों को ये लगता था कि सामने वाला हमें मौका मिलते ही जान से मार देगा। फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट में चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से खून बहने से उसकी मौत हो गयी।

इस मामले को लेकर तेलीबांधा TI फैजल होदाशाह ने बताया कि आरोपी कल रात हत्या करके फरार हो गया था। जिसे आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह आपसी दुश्मनी सामने आई हैं। अब इस मामलें में आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *