मिथुन, कन्या और तुला समेत 2 राशि वालों को मिल सकती है आजअच्छी खबर,

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read
आज 6 सितम्बर का राशिफल
मेष  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई समस्या समाप्त होगी और जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। भाई व बहनों से आपको किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी और किसी से धन उधार लेने से बचें।
वृषआज के दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ किसी और काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और संतान से किसी किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
मिथुनआज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। कुछ समय से यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी और विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कर्कआज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है और आप इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
सिंहआज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर सदस्यों से कुछ बातचीत कर सकते हैं और आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं
कन्याआज का दिन आपके लिए तरक्की के नये नये मार्ग खुलेगा और यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
तुलाआज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आप अपना कोई काम यदि पूरा नहीं करेंगे, तो इससे आपको समस्या होगी। आपकी कोई बड़ी डील हाथ आते आते रह सकती है। व्यापार में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष के व्यक्तियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
वृश्चिकआज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रुखे व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में लोगों को नाराज कर सकते हैं। यदि बिजनेस में आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। आपको किसी नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *