प्रमोद दुबे ने की दक्षिण विधानसभा से दावेदारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दिया आवेदन

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर। दक्षिण विधानसभा हेतु नगर निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अपना आवेदन दिया है,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों को ब्लॉक  में जाकर पहले आवेदन करना होगा।

इस कड़ी में रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रत्याशी चयन हेतु नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी एवं सचिन शर्मा को प्रस्तुत किया।  प्रमोद दुबे के साथ पार्षद गण ,ब्लॉक पदाधिकारी ,वार्ड पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था ,वे नारेबाजी कर रहे थे अब कि बार दक्षिण में लहरायेंगे कांग्रेस का परचम..। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यदि प्रमोद दुबे को यहां से टिकट दी जाती है तो कांग्रेस नया इतिहास बनाने में कामयाब होगा।

इस अवसर पर प्रमुख लोगों में पार्षद उत्तम साहू देवेंद्र यादव इंद्रजीत गहलोत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना मिश्रा जय नारायण जल छतरी विनोद ठाकुर बाकर अब्बास दिनेश ठाकुर अभिनय दुबे अमित नायडू नवरत्न महेश्वरी विजय भट्टाचार्य सुभाष बजाज सुधा कसार,सुयश शर्मा, रिकी जुड़ानी विष्णु राजपूत विजय ठाकुर सुनील ध्रुव , डोमेश शर्मा मोहम्मद नियाज अविनाश शिरके सलीम खान भूपेंद्र जल छतरी मोहन साहू महेश सोनी विजय भट्टाचार्य फारुख भाई गोविंदा नायडू,तेज कुमार ,डॉ राकेश पांडे,अविनाश शिर्के,मनोज मसंद,संहित लगभग 16 वार्ड के प्रमुख पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन उपस्थित होकर कांग्रेस पार्टी को दक्षिण विधानसभा से जिताने का संकल्प लिया ।

श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा जी के मार्गदर्शन एवं भूपेश बघेल जी तथा दीपक बैज जी के निर्देशानुसार सभी बूथो में नाम जोडऩे एवं बी एल ए द्वारा सरकार के योजनाओं को सभी घरों में प्रचारित करने का कार्य अनवरत किया जा रहा है। लोगों मैं  कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को लेकर उत्साह है। कार्यकर्ताओं के भरोसे पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *