इन चार राशि के लोगों को मिल सकते हैं नौकरी में अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read
आज 14 अक्टूबर का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर ही बोले। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को छोटा या बड़ा समझकर नहीं करना है। आप अपने व्यापार में कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपके भाई से पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ खटपट होने के संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे और परिवार में माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उसमें दर्द व थकान आदि का अनुभव हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी से कोई भी बात गुप्त रखेंगे, तो वह बात उनके सामने जाहिर हो सकती है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने शारीरिक कष्टों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, तभी उससे राहत मिलेगी। आप व्यर्थ के कामों में पड़ने के कारण अपने कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *