छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी लगातार बैठकें कर रही है। आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के आप प्रभारी संजीव झा भी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने नेताओं से पार्टी के कामों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट पर बात की। इसके अलावा उन्होंने आप के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई रणनीतियां भी बनाई।
इस बैठक में प्रभारी झा ने विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही आप की ग्राउंड लेवल की रणनीतियों पर पार्टी के नेताओं से चर्चा की। जानकारी के मुताबिक,ये बैठक पूरे दिन चलती रही। जिसमें एक के बाद एक उन्होंने कई नेताओं से चर्चा की।उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र दिया।
कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने की थी सभा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीतें 20 अगस्त को रायपुर का दौरा किया था। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ को 10 गारंटी दी थी। जिसमें उन्होंने बिजली, रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा जैसे मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों को सरकार बनने के बाद लाभ देने का वादा किया है। इस सभा के बाद केजरीवाल ने भी आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लंबी चर्चा की थी।