tilda,संस्कृत हमारी संस्कृति और धरोहर: प्राचार्य डॉ चंदानी,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

नेवरा बी.एन.बी उच्च.मा.विद्यालय में संस्कृत दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम..

तिल्दा नेवरा-नेवरा के शा.बी.एन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समारोह पूर्वक संस्कृत दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी एवं समस्त स्टाफ के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलवित्त कर किया गया। इस मौके पर 9 वी क्लास की छात्रा दिशा और उनके साथी द्वारा संस्कृत में मां सरस्वती की वंदना की गई..।इस अवसर पर शिक्षिका कु नेताम एवं अर्चना शिंदे के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में भाषण दिया, साथ ही रंगारंग नृत्य भी प्रस्तुत किया।

छात्रा कुमारी भूमिका, पायल भूआर्य ने मंच का संचालन किया, गीत. भाषण. श्लोक वाचन.एवं संस्कृत में परिचय भी दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली कुमारी ज्योति दहिया प्रथम, रूपेश निर्मलकर दुसरे स्थान पर रहे |श्लोक वाचन में कुमार यदु प्रथम, मानसी यदु दूसरे स्थान पर रही, संस्कृत परिचय में प्रथम प्राची जयसवाल, द्वितीय मनीष साहू, भाषण में प्रथम मोहम्मद , द्वितीय कुशल निषाद रहे,  इसके साथ-साथ चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम कुमारी ज्योति व द्वितीय मानसी गेडरे रही..

इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने संस्कृत भाषा के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा की संस्कृत हमारी संस्कृति और धरोहर है,इसलिए हम सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए..। समारोह में श्रीमती एस दुबे. सुरेश कुमार सेन. शरद कश्यप. किरण साहू .अल्का मिश्रा. कांति बड़ा. सविता वर्मा. सविता सेन. सहित संस्था के व्याख्याता शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधान पाठक विनोद कुमार वर्मा द्वारा शिक्षाप्रद कहानी सुनाकर खूब तालिया बटोरी  छात्र रूपेश निर्मलर द्वारा शांति श्लोक कावाचन कर कार्यक्रम का समापन किया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *