तिल्दा नेवरा में मंगलवार की रात चोरों ने दो अलग जगहों को अपना निशाना बनाया।गोवर्धन पारा में स्थित एक सुने घर मे घुसकर अंदर रखे सामान और अलमारी में रखे चांदी के गहने व अन्य लगभग डेढ़ लाख का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गाए ,इसी तरह चोरो ने तिल्दा तुलसी में स्थित एक राईस मिल में चार चोरों ने दीवाल से कूदकर प्रवेश किया और मील में रखे लगभग 25 हजार रुपए का धान और एंगल चोरी कर फरार हो गए.. चोरी करने आए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं.. पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है |चोरी की जानकारी लोगों को सुबह हुई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नेवरा गोवर्धन नगर में स्थित सोहन राठी के सुने घर में ऑटो पार्ट्स का सामान रखा हुआ था, वही अलमारी में चांदी के कुछ गहने भी रखे हुए थे.. बुधवार को जब लोगों ने घर के बाहर दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो सोहन राठी की बेटी मंजू जो की दुर्ग में रहती है को जानकारी दी गई, घर पहुंच कर उन्होंने देखा तोऑटो पार्ट्स का सामान और और अलमारी के अंदर रखे चांदी के गहने गायब थे,उसके बाद मंजू ने नेवरा थाना पहुचकर चोरी कि रिपोर्ट दर्ज कराइ ,इसी तरह नेवरा तुलसी में एस.एस.डीएग्रो राइस मील की दीवार से कूदकर चार युवक मिल के अंदर आए और वहां रखें धान से भरे बोरे और रखा लोहा चोरी कर फरार हो गए..। सुबह खबर हुई तो मिल संचालक ने कैमरे कंगाले तो उसमें चार युवक धान से भरे बोरे और लोहा ले जाते हुए दिख रहे थे. मिल मालिक अमित छत्तानी ने नेवरा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्जकरा दी है..रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है, कैमरे में दिख रहे युवकों में से दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है..