tilda,किसान नेता राजू शर्मा ने जन चौपाल लगाकर,सुनी ग्रामीणों की समस्या…

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा-तिल्दा ब्लॉक के ग्राम टोहड़ा में शुक्रवार को जिला पंचायत सभापति किसान नेता राजू शर्मा ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे। चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

जन चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा

जन चौपाल में अधिकांश ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपनी शिकायत में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों नहीं मिला है,जल नल योजना से बनने वाली पानी टंकी केआधे-अधूरे निर्माणको लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त की,ग्रामीणों ने बताया नल-जल योजना के तहत कार्य शुरूहोने के पूर्व कहा गया था किइस योजना से  हर घर तक नि:शुल्क पिने का पानी पहुंचने की बात कही गई थी, लेकिन योजना आध-अधूरी पड़ी हुई है ,इस योजना के तहत गांव की गलियों में पाइपलाइन बिछाने के नाम से खोदे गए गड्ढे आज भी ज्यो के त्यों पड़े हुए है,गड्ढो को बंद तक नही किया गया है ..इस संबंध में जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने तत्काल ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए PHE विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सब इंजीनियर से चर्चा कर समस्या को दूर करने कि बात कही | वही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने कि शिकायत पर तत्काल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने को कहा।

गौठान आधा अधूरा होने के कारण जानवरों की रख रखाव की नहीं होने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, इस संबंध में भी शिकायत की गई, तथा किसानों को जैविक खाद के नाम पर कंकड़ मिट्टी मिला हुआ खाद लेने के लिए दबाव डालने के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की. किसान नेता राजू शर्मा ने नागरिक एवं किसानों की समस्या का तत्काल समाधान करने के आश्वासन दिया।पंचायत से संबंधित समस्या के लिए रोजगार सहायक को मौके पर बुलाकर समाधान कराया।इस अवसर परउन्होंने ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की समझाइश दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *