छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव एक पेड़ में फंदे पर लटकता हुआ मिला है। युवक पहचान कर ली गई है वो दो दिन पहले घर से निकला था लेकिन लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, छत्तीसगढ़
.सूरजपुर जिले में प्रेमी-प्रेमिका की लाश एक ही फंदे से लटकती मिली ह.. युवक की पहचान बृज नगर निवासी छोटू सिंह (20) के रूप में हुई है.. जबकि लड़की की पहचान नहीं हो पाई है…। छोटू सिंह 26 अप्रैल को अपने घर से निकला था उसके बाद से नही लौटा था…गाव वालो ने उसकी शव की पहचान की है …। घाघी कोन्हा के जंगल में दोनों ने एक ही चुन्नी से बने फंदे से फांसी लगाई है। आज दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों ने किस कारण साथ मरने का फैसला किया जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शवों की स्थिति से आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या और अन्य एंगल से जांच कर रही है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।युवती कौन थी, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। न तो गांव में कोई उसे पहचानता है, न ही आस-पास के इलाकों में उसकी कोई जानकारी मिली है।
लटोरी पुलिस चौकी प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया कि आसपास के थाना और चौकी क्षेत्रों में शव मिलने की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल कर पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक के परिजन भी युवती की पहचान नहीं कर सके हैं।