BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का आरोप:छत्तीसगढ़ सरकार ने खोली है घोटाले की दुकान,उसकी फ्रेंचाइजी भी बांटा है,जनता के पैसे लूटोगे तो एजेंसियां पकड़ेगी

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई आरोप लगाए हैं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ में हो रही जांच एजेंसियों की कार्यवाही को लेकर बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने घोटाले की दुकान खोली हुई है। बल्कि इन घोटालों की फ्रेंचाइजी भी बांटा हुई है। इन्हीं वजहों से आज जांच एंजेसियों के छापे वहां पड़ रहे है।

भ्रष्टाचार हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है,वो जमाना बदल गया-पात्रा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की छवि धूमिल करने की हमें जरूरत नहीं है। जिस प्रकार के बड़े-बड़े घोटाले, घोटाले की दुकान और मंडली सरकार ने खोली है। इसके अलावा इसका फ्रेंचाइजी भी बांटा हुआ है। इसका हेड क्वार्टर भी कहा है,ये आप सभी को पता है। आगे उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैम्बलिंग, शराब घोटाला या कोयला घोटाला हो। गलत होगा तो उसके छींटे आप पर भी आएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब पेड किए हैं ब्राइब तो होंगे ही रेड। अब वो जमाना गया जब लगता था कि भ्रष्टाचार हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

37 पेजों के चार्जशीट की बात की

प्रवक्ता संबित ने कहा कि इन घोटालों के ऊपर 37 पन्नों की चार्ज सीट बनी है। जिसमें ये बात साफ है कि पुलिस ASI चंद्र भूषण वर्मा, जिन्होंने 65 करोड रुपए के लेनदेन को स्वीकार किया है। इसके अलावा उन्होंने कई और भी लोगों का नाम लिया है। कोयला घोटाला भी 540 करोड रुपए का था। सरकार के कई करीबी लोगों के घरों से नोटों के बंडल मिले। क्या इन लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

शराब के घोटाले में भी 2000 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। दुकानों में दो-दो काउंटर खोलकर हवाला का कांड किया गया। यदि जनता के पैसे लूटोगे तो एजेंसी आप पर कार्यवाही जरूर करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *