250 गांवों का भ्रमण करने निकले डोंगरगांव विधायक, शुरू की माता देवालय यात्रा, जानें क्या है खास

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read
छत्तीसगढ़ में डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने माता देवालय यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा में 250 ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। यात्रा का शुभारंभ डोंगरगांव के शीतला मंदिर से हुआ है।

रायपुर: डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र के ढाई सौ गांवों में माता देवालय यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य प्राचीन और पौराणिक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना और देवी-देवताओं के प्रति आस्था और श्रद्धा जगाना है।

यह यात्रा 17 अक्टूबर को डोंगरगांव के शीतला मंदिर से शुरू हुई। पहले दिन यात्रा नगर के फौव्वारा चौक, चंडी मंदिर, मेन रोड, थाना रोड होते हुए किलापारा स्थित शीतला मंदिर पहुंची। इसके बाद बरगांव, गुंगेरी, नवागांव, जामसरार होते हुए मनेरी में पहले दिन की यात्रा का समापन हुआ।

इस यात्रा में दुर्ग जिले की प्रसिद्ध कुंवारी माता भी शामिल हुईं। प्रसिद्ध गायक पं. विवेक शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। विभिन्न जस मंडलियों और सुसज्जित झांकियों ने भी लोगों का मन मोहा

देवालयों का किया जाएगा जीर्णोद्धार

विधायक दलेश्वर साहू ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पूरी तरह से धार्मिक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को ग्राम क्षेत्र में स्थित देवी देवताओं की जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि अंचल के जीर्ण-शीर्ण देवालयों के जीर्णोद्धार की दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

आकर्षक झांकियां हुई शामिल
इस यात्रा में अनेक प्रकार की झांकियां, जस मंडलियां, भजन गायक और संगीतकार शामिल हैं। यात्रा का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है
स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

स्थानीय लोगों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। लोगों का मानना है कि इससे धार्मिक भावनाओं का विकास होगा और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *