212 बिन्दुओं का आरोप पत्र के साथ, कांग्रेस ने जारी किया भाजपा के 15 साल का काला चिट्ठा,

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ 212 बिन्दुओं में आरोप पत्र जारी कर दिया। इसे कांग्रेस ने भाजपा का काला चिठ्‌ठा नाम दिया है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की पूर्व में रही रमन सरकार पर भी कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हम भाजपा का काला चिट्ठा जारी कर रहे हैं। भाजपा की ओर से भी शनिवार को भूपेश सरकार के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह आरोप पत्र जारी करेंगे।

काला चिठ्‌ठा में घोटाले, शोषण और जन विरोधी नीतियों की बात

रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से जारी किए गए इस काले चिठ्‌ठे में केंद्र की मोदी सरकार पर कुशासन का आरोप लगाया है। उनके फैसलों को जन विरोधी बताते हुए इसकी लिस्ट भी उसमें दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में रमन सिंह के कार्यकाल में घोटाले और शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की ओर भाजपा को किसान और आदिवासी विरोधी बताया गया है।

  • मोदी सरकार के खिलाफ 85 पॉइंट
  • मोदी सरकार के कुशासन और जन विरोधी फैसले के 26 बब
  • रमन सरकार और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के घोटाले की 34 पॉइंट
  • रमन सरकार में छत्तीसगढ़ के शोषण से संबंधित 54 पॉइंट
  • बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताने वाले 9 पॉइंट
  • बीजेपी को किसान विरोधी बताने वाले 4 शामिल पॉइंट
  • बीजेपी के आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग गरीब विरोधी बताने वाला एक पॉइंट

रमन सिंह सरकार पर घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 15 साल तक शासन करने वाली रमन सिंह सरकार और उनके मंत्रिमंडल पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए बाकायदा 34 पाॅइंट में इन घोटालों की एक लिस्ट भी जारी की गई है।

  1. 36000 करोड़ का नान घोटाला?
  2. पनामा पेपर घोटाला।
  3. मोवा धान घोटाला।
  4. कुनकुरी चावल घोटाला।
  5. आंख फोड़वा कांड नकली दवाओं से लोगो की आंखों की रोशनी चली गयी।
  6. गर्भाश्य कांड स्मार्ट कार्ड के लिये महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर थे।
  7. नसबंदी कांड नसबंदी कांड में महिलाओं पर नकली दवाओं का प्रयोग किया।
  8. डीकेएस घोटाला।
  9. शिवरतन शर्मा के भतीजे द्वारा किया गया धान परिवहन घोटाला।
  10. शासकीय भूमि का कब्जा।
  11. पोरा बाई कांड।
  12. तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और महिला बैठी परीक्षा देने।
  13. फर्नीचर घोटाला।
  14. विज्ञान उपकरण खरीदी में घोटाला।
  15. 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला।
  16. 1667 करोड़ गोशाला के नाम पर चारा, दवाई एवं निर्माण में किया घोटाला।
  17. बीज निगम में दवाइयों, बीज एवं कृषि यंत्रों की खरीदी में किया गया घोटाला
  18. स्टेट वेयर हाउस के गोदामों के निर्माण में घोटाला।
  19. स्वास्थ्य विभाग में मल्टी विटामिन सिरप में घोटाला।
  20. जमीन घोटाला ।
  21. झलकी घोटाला (बृजमोहन अग्रवाल) ।
  22. परिवहन चेक पोस्ट पर घोटाला।
  23. मोबाइल खरीदी में घोटाला।
  24. बारदाना घोटाला।
  25. भदौरा जमीन घोटाला (अमर अग्रवाल) ।
  26. पुष्प स्टील घोटाला ।
  27. चौबे कालोनी जमीन घोटाला।
  28. इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला।
  29. स्काई वाक घोटाला।
  30. एक्सप्रेस वे घोटाला।
  31. बिलासपुर सकरी बाइपास घोटाला।
  32. तेंदुपत्ता खरीदी घोटाला (300 करोड़)।
  33. चिट-फंड घोटाला ।
  34. रतन जोत घोटाला ।
  35. कांग्रेस और उसके नेता किसी से नहीं डरते

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता में कांग्रेस को लेकर 5 साल बाद भी उत्साह दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा। उन्हें केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से डराया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस किसी से नहीं डरती। न हमारे नेता डरते हैं, न राज्य की जनता डरती है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा का कुशासन रहा है।

    भाजपा पर सैलजा के 10 बड़े आरोप

    • केंद्र सरकार का काले कारनामें जनता को जानना जरूरी है
    • भाजपा झूठ की राजनीति को बढ़ावा देती है
    • छत्तीसगढ़ आकर केंद्रीय मंत्री गलत बयानबाजी करते हैं
    • भाजपा का देश में असली चरित्र आदिवासी और दलित विरोधी है
    • महंगाई आज चरमसीमा पर है
    • चुनाव आ गया है तो गैस सिलेंडर याद आ गया
    • चुनाव आ गया तो महंगाई याद आ गई
    • चुनाव आ गया तो जनता याद आ गई
    • ?आज की सच्चाई लोग भरपेट खाना भी नहीं खा पा रहे हैं
    • सबसे बड़ा घोटाला अडानी घोटाला है

    भाजपा का चरित्र दलित, आदिवासी विरोधी

    छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर आदिवासी और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने आरक्षण विधेयक को षड्यंत्र पूर्वक राजभवन में रुकवा कर रखा है। भाजपा के शासनकाल में नक्सलवाद चरम पर रहा। महिलाओं पर खूब अत्याचार हुए, आदिवासियों की जमीनें हड़पी गईं, उनका विस्थापन हुआ। आरोप लगाया कि पेसा कानून पर कोई काम नहीं हुआ।

    अडानी को खदाने बेचने का आरोप

    • चिटफंड कंपियों को फायदा पहुंचाया
    • किसानों को ठगने का काम किया
    • नगरनार स्टील प्लांट को अडानी को बेचने का काम केंद्र सरकार कर रही है
    • कोयला खदानों को अडानी को बेच दिया है
    • नंदराज पहाड़ को भी अडानी को देने की कोशिश की गई
    • एसईसीएल को बेचने में केंद्र सरकार लगी हुई है

    भाजपा कल जारी करेगी आरोप पत्र

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। बीजेपी के आरोप पत्र में केंद्र सरकार की जिन योजनाओं का प्रदेश में सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ, उन्हें बड़ा मुद्दा बना रही है। इसमें पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड जैसी कई योजनाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा होगा। कोल घोटाले, शराब, सट्टे की कार्रवाई, पीएससी और व्यापमं भर्ती के आरोपों के सहारे कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *