हेड मास्टर ने ट्यूशन में आई छात्रा के कपड़े उतारा,रेप की कोशिश, पुलिस ने किया अरेस्ट

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read
कोरबा में एक हेड मास्टर के द्वारा अपने बच्चे से भी कम उम्र की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने हेड मास्टर को पुलिस के हवाले कर दिया है

कोरबा-छ्त्तीस के कोरबा जिले में ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने रेप की कोशिश की। शोर मचाते हुए छात्रा घर भागी और रो-रोकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और हाथ मुक्को से पिटाई कर दी।मामला पसान थाना इलाके का है। जहां सिर्री माध्यमिक शाला में संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। आरोपी शिक्षक गांव में किराए के मकान पर रहता है। यहीं वह ट्यूशन भी पढ़ाता था। स्कूलखत्म होने के बाद रोज की तरह कक्षा आठवीं की दो छात्राएं आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी।

गुरु और छात्र के बीच का रिश्ता पवित्र रिश्ता माना जाता है, गुरु ज्ञान और मार्ग दर्शन देते हैं और शिष्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए समर्पण और आज्ञाकारिता दिखता है, लेकिन जब गुरु ही अपने बच्चों पर बुरी नजर डालने लगे तो इस रिश्ते को  क्या कहा जाए, कोरबा जिले के सिर्री माध्यमिक शाला के हेड मास्टर ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। स्कूल के हेड मास्टर की ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के प्रति नियत बिगड़ गई, और शिक्षक ने अपनी बच्ची से भी छोटी उम्र की छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

हलाकि छात्रा किसी तरह शिक्षक के घर से भाग निकलने मैं सफल हो गई। छात्रा रोते हुए दौड़ते नवरात्रि पूजा पंडाल के पास पहुंची जहां गांव के लोग पूजा पाठ कर रहे थे. पंडाल में मौजूद लोगों ने छात्रा को रोते हुए देखा तो उन्होंने उसकी वजह पूछी छात्र ने रोते हुए वहा सभी को आपबीती बताई, इसी बीच छात्र के परिजन भी वहां पहुंच गए..उसके बाद  परिजन और गांव वालों ने शिक्षक के घर पहुंच कर उसकी चप्पल और घुसो से जमकर पिटाई कर दी साथ ही मामले की सूचना 112 को देकर उससे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि आरोपी हेड मास्टर पिछले कई सालों से श्री माध्यमिक शाला में पदस्थ है। शिक्षक की शादी हो चुकी है और इसकी पत्नी भी शिक्षा कर्मी है।इसके दो बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद गांव में हेड मास्टर के प्रति काफी आक्रोश है ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की हरकत दोबारा कोई शिक्षक न कर सके।
शिक्षक को पसाण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *