सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करने की बजाए ईडी राजनीतिक रूप से कर रही हैं छत्तीसगढ़ में कार्रवाई – सीएम बघेल

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। नई दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद टर्मिनल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ईडी को तो महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए जो कि देश से बाहर बैठा है, जिस पर राज्य सरकार ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। लेकिन ईडी राजनीतिक रूप से छत्तीसगढ़ में कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ईडी को शराब घोटाले व कोयला घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए लेकिन जवाब देने की बजाए वे राजनीतिक रुप से छत्तीसगढ़ में कार्रवाई कर रही है। रमन सिंह को चिटफंड व पनामा पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सीधा चुनाव नहीं लड़ पा रही है इसलिए बीते चुनाव में भी विनोद वर्मा को घेरा गया था और मुझे भी गिरफ्तार किया था लेकिन यहां की जनता ने उससे करारा जवाब दिया था और इस बार फिर जनता अपना जवाब देगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *