सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

वीसीएन टाइम्स
5 Min Read

भारत ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के लिए अपना एयरबेस बंद कर दिया। यानी पाकिस्तान की सभी तरह की फ्लाइट 23 मई तक भारतीय एयरस्पेस में नहीं उड़ सकेंगी।भारत ने पाकिस्तान के लिए नोटिस टु एयरमैन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई फ्लाइट इंडियन जोन में आती है, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। पाकिस्तान ने 23 अप्रैल को भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया था।

भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद किया
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने साफ किया है कि, पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। उन्हें CAA के तहत नागरिकता भी मिलेगी। हालांकि इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, नागरिकता का हक सिर्फ मजहब के आधार पर तय नहीं हो सकता।पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था।
छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को राहत
छत्तीसगढ़ में शातिर महिलाओं का एक ठग गिरोह का खुलासा हुआ है। इन महिलाओं ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स को नकली सोना देकर बदले में असली सोना ले लिया। महिलाएं इतनी शातिर थी कि सौदे के दौरान इन्होंने रायपुर के बुजुर्ग ज्वेलर्स को दादाजी बोलकर इमोशनल भी किया। पुलिस ने यूपी के 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नकली सोना देकर महिलाओं ने ज्वेलर्स को ही ठगा.
राज्य सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। IAS यशवंत कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले की मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, एस प्रकाश को संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
छत्तीसगढ़ मेंIAS अफसरों का तबादला,जेल विभाग में भी बदलाव

इंदौर में आतंकवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दे रहे हैं। वीडियो शुक्रवार का शहर के वार्ड 58 स्थित बड़वाली चौकी का बताया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बड़वाली चौकी पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था।

इंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लगाने का वीडियो

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगहन में अक्षय तृतीया के पर्व के दौरान मुनि बाबा मंदिर में पूजा कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 45 लोग घायल हो गए। जिनमें से कई को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंदिर में पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला
बिलासपुर में कवर्धा की रहने वाली नर्स की लाश कमरे में मिली है। उसके नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर उसकी लाश बेड पर पड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
बिलासपुर में बंद कमरे में मिली नर्स की लाश

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। साय कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू करने का भी फैसला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2,621 बीएड शिक्षक बहाल

रायपुर के मेकाहारा में आधी रात गर्भवती महिला का एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुआ है। यह इमरजेंसी सर्जरी कर मेकाहारा के डॉक्टरों ने गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान बचाई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के हार्ट की मुख्य नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज था। जिससे लगातार जान का खतरा था। फिलहाल महिला और उसका गर्भ में पल रहा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

मेकाहारा में आधी रात गर्भवती महिला का एंजियोप्लास्टी
चेपॉक में लगातार पांच मैचों में हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली इस सत्र की पहली टीम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई ने घरेलू मैदान पर लगातार पांच मुकाबलों में शिकस्त झेली है। इससे पहले 2008 और 2012 में फ्रेंचाइजी ने लगातार चार-चार मैच हारे थे।
चेपॉक में चेन्नई की लगातार पांचवीं हार,
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *