केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रात साढ़े 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। यहां आते ही शाह ने सबसे पहले कोर कमेटी की बैठक लेंगे। कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी साथ ही प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट और घोषणा पत्र पर भी चर्चा संभव हैं। इसके अलावा कल जारी किए जाने वाले आरोप पत्र का भी अंतिम अवलोकन अमित शाह करने वाले हैं।
इससे पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह 6 बजकर 40 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से अब शाह ढाई घंटे देरी से आएंगे।बैठक में प्रदेश बीजेपी प्रदेश और चुनाव प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा समेत कई और नेता शामिल होंगे