वृषभ, मकर और कुंभ राशि वालों को धन के लिए ,करनी पड़ सकटी है मशक्कत

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read
आज 21अगस्त का राशिफल
मेष आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई प्लानिंग करें, नहीं तो जल्दबाजी में आप किसी गलत बात के लिए भी हां कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप अपने निवेश को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
वृष आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के संबंधों में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप माता-पिता से अपनी किस समस्या को लेकर बातचीत करेंगे, तो उसके लिए आपको समाधान अवश्य मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आज कोई निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उनके मन की राय अवश्य जाननी है, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी नए वाहन आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को अपने कामों में ढील देने से बचना होगा।
कर्क आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा। किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करने का सोच विचार कर रहे थे, उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *