वृषभ, कर्क और मिथुन राशि वालों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read
मेष 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएगी। आप दूसरों के कार्य में ज्यादा हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है । संतान से समय रहते उसका कार्य पूरा कराएं।  जल्दबाजी में किए गए काम से आपको से कोई गलती हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  प्रमोशन मिल सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आपको संतान की फिजूल खर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता  होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपको  किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *