रायपुर की एयर होस्टेस की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। एयर इंडिया की एयर होस्टेस की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार एयर होस्टेस रायपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स के फ्लैट के वाशरूम में एयर होस्टेस की लाश मिली है। प्राथमिक जांच के अनुसार एयर होस्टेस की गला काटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की एयर होस्टेस रूपल ओगरे की मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एयर होस्टेस रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। रूपल ओगरे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी अजीत ओगरे की (भतीजी) रिश्तेदार बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब अंधेरी के उपनगर में एनजी कॉम्प्लेक्स में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के समय रूपल घर पर अकेली थी, उसकी बहन और दोस्त दोनों अपने गृहनगर गए हुए थे। पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *