tilda,मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी हाईस्कूल का हायर सेकंडरी में उन्नयन नहीं,

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

तिल्दा नेवरा _समीपस्थ ग्राम ताराशिव में संचालित हाईस्कूल का हायर सेकंडरी में उन्नयन के घोषणा के बाद भी  हायर सेकंडरी का दर्जा नही मिलाने से लोगों में निराशा है।अब इस स्कुल में बच्चे पढ़ने से भी कतरा रहे हैं।

तरशिव में 10 वर्षों से  हाईस्कूल संचालित है। 8 महीने पहले 23 जनवरी 2023 को भेंट मुलाकात कार्यक्रम  में ग्राम वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ग्राम ताराशिव में हायर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन की घोषणा कर सभा मंच से खूब तालिया  बटोरी थी।

सी.एम की इस घोषणा के बाद अनुपूरक बजट में सरल क्रमांक 24 में जिला रायपुर विकासखंड तिल्दा हाई स्कूल ताराशिव का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन हेतु प्रस्ताव पास भी कर दिया इसके साथ अन्य  39 हाई स्कूलों का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया गया है |और  प्रत्येक संस्था में 04पद व्याख्याता ,शिक्षक 01 पद ,सहायक शिक्षक 01 पद, ग्रंथपाल 01 पद ,सहायक ग्रेड _3 का 01 पद, भृत्य नियमित 01 पद कुल 09 पद अतिरिक्त सृजन करने के बाद कही गई है।लेकिन विद्यालय खोले जाने का आदेश उच्च अधिकारियों को प्राप्त नहीं हुआ है।

नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो जाने के बावजूद भी हायर सेकेंडरी उन्नयन का आदेश नहीं आने के कारण विद्यार्थी और पालकों में काफी रोष व्याप्त है ।ग्रामीण जन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उम्मीद में हैं कि अपने बच्चों को हायर सेकेंडरी की शिक्षा ग्राम ताराशिव में ही दिलवाए। खासकर बालिकाओं को दूरदराज पढ़ने के लिए जाने में काफी असुविधा होती है ।इस कारण बहुत से बालिकाएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर ग्राम ताराशिव के निवासियों द्वारा लंबे समय से हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग जनप्रतिनिधियों से किया गया जा रहा था ।अब जबकि नया सत्र प्रारंभ हो जाने के बाद भी कक्षा 11वीं संचालित नहीं हो रही है। इससे ग्राम ताराशिव के साथ साथ खम्हरिया ,कोनारी , बरतोरी, चिचोली, गोरखेड़ा ,गैतरा आदि के ग्रामीण अपने बच्चो को पढ़ाने के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि अगर हायर सेकेण्डरी स्कूल नही खुलती है तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। स्कूल नही तो वोट नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *