मायावती ने कहा छग में भी दलित आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

* कांग्रेस भाजपा दोनों दलों ने छग के लिए कुछ नहीं किया

बिलासपुर। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के चुनावी प्रचार के बीच बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती भी आज पार्टी उम्मीदवार के प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंची हुई है। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा पर जोरदार प्रहार किया। मायावती ने दोनों ही दलों पर आदिवासी, दलितों की अनदेखी के साथ उनपर अन्याय करने के आरोप लगाएं।

मायावती ने कहा कि दमदारी और पूरी तैयारी के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को लंबे समय तक सत्ता में रखने वाले लोग यही दलित आदिवासी हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस ने दलित आदिवासियों को लेकर ध्यान नहीं दिया इसीलिए बसपा जैसी पार्टी बनी। कांग्रेस भाजपा सहित अन्य विरोधी दलों ने आरक्षण का कोटा अब तक पूरा नहीं किया। महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण में भी एसटी एससी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं।

मायावती ने फिर दोहराया कि छग में भी दलित आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। आदिवासियों को जबरन नक्सली बताकर शोषण किया जा रहा। यहाँ दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय की भी हालत ठीक नहीं है। अपर क्लास गरीबों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। केंद्र के भाजपा सरकार के नीतियों के कारण किसानों की स्थिति खराब है। गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। मायावती ने दावा किया कि देश में गिने चुने धन्नासेठों का केवल विकास हो रहा। देश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। छग में भी बड़ा भ्रष्टाचार है। कांग्रेस भाजपा दोनों दलों ने छग के लिए कुछ नहीं किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *